रणधीर परमार, छतरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटे के महावीर मंदिर के पास देर रात सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आमने-सामने हुई टक्कर के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

READ MORE: दिनदहाड़े लूट की वारदातः AC मिस्त्री बनकर आए नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर 4 लाख नकद और जेवर ले भागे

सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस के साथ भी झूमाझटकी और अभद्रता की। पुलिस को पथराव की सूचना भी मिली है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस को आरोपियों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन और हवाई फायरिंग किए जाने की भी सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि फायरिंग और अन्य अफवाहों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

READ MORE: लव जिहाद के चंगुल में नाबालिग लड़कियां: नाम बदलकर होटल ले गया युवक, 3 गिरफ्तार

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस के साथ भी झूमाझटकी हुई है। अब तक 5 से 6 आरोपियों के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m