US Midterm Elections-2026 Voting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए आज अग्निपरीक्षा का दिन है क्योंकि आज यानी 3 नवंबर 2026 को यूएस मिडटर्म इलेक्शन (अमेरिका मध्यावधि चुनाव) की वोटिंग होगी। यह चुनाव ट्रंप की नीतियों और उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी की अग्निपरीक्षा हैं। यह चुनाव तय करेगा कि ट्रंप कितने पावरफुल रहेंगे। अगर ट्रंप यह चुनाव हार जाते हैं तो उन्हें 2 साल पावरलेस प्रेसिडेंट बनकर रहना पड़ेगा। संसद में बिल पास कराना मुश्किल होगा।

भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे मतदान शुरू होगा। इन चुनावों में अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और उच्च सदन सीनेट की 35 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

चुनाव में एक तरफ ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी है। जबकि दूसरी तरफ डेमोक्रेटिक पार्टी हैष अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के लिए अर्ली वोटिंग तो पहले ही शुरू हो चुकी है। सीनेट की 100 सीटों में से 35 सीट, जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों पर जनता अपना फैसला सुना रही है। इसके साथ ही 36 राज्यों में गवर्नर के चुनाव भी होने हैं। यही वजह है कि इस चुनाव को ट्रंप के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करना एक बात है, लेकिन दो साल बाद भी जनता का भरोसा कायम रखना बिल्कुल दूसरी बात है।

मिडटर्म चुनाव की वोटिंग से पहले क्या बोले ट्रंप

चुनाव में ट्रंप खुद उम्मीदवार नहीं हैं। हालांकि चुनावी बहस के केंद्र में वही हैं। मिडटर्म चुनाव की वोटिंग से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं। आज मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले का आखिरी दिन है। मेरा मानना है कि ये हमारी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण मिडटर्म चुनाव हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने उम्मीदवारों की ऐसी सूची उतारी है, जिसे अमेरिकी इतिहास में सबसे कट्टरपंथी और खतरनाक कहा जा सकता है। ये ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें अब तक के सबसे खतरनाक उम्मीदवार बताया जा रहा है। उनकी मुस्लिम ब्रदरहुड वाली सोच है। वो बॉडर्स खोल देंगे। खरबों का टैक्स लगा देंगे। हथियारों पर प्रतिबंध और तेल-प्राकृतिक गैस को खत्म करने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो दुनियाभर के शरणार्थियों के लिए अमेरिका के दरवाजे खोल देंगे।

अमेरिकी संसद में बहुमत का गणित

अमेरिका की संसद यानी कांग्रेस के दो सदन हैं। फिलहाल ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पास संसद के दोनों सदनों में बहुमत है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 हैं। बहुमत 218 सीट का है। इस वक्त रिपब्लिकन पार्टी के पास 218 सीट हैं, जबकि डेमोक्रेट्स के पास 214 हैं। सीनेट में कुल 100 हैं। 35 सीटों पर चुनाव हैं। यहां बहुमत 51 सीट का है। यहां रिपब्लिकन पार्टी की 53 सीट है, तो डेमोक्रेट्स के पास 45 सीटे हैं। 2 सीट खाली हैं। बड़ी बात ये है कि सीनेट में बहुमत बहुत जरूरी है। 4 सीटें कम होने पर ट्रंप बहुमत खो देंगे। अगर पार्टी इनमें से किसी एक सदन में भी बहुमत खो देती है, तो ट्रम्प के लिए अपने एजेंडे से जुड़े कानून पास कराना मुश्किल हो जाएगा।

पोलिंग ट्रेंड में डेमोक्रेट्स आगे

पोलिंग ट्रेंड में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी हारती हुई दिख रही है। जबकि पोलिंग ट्रेंड में डेमोक्रेट्स आगे चल रही है। राष्ट्रीय जेनेरिक बैलेट में डेमोक्रेट्स लगभग 8 से 10 अंक आगे हैं। डेमोक्रेट्स करीब 51-54% और रिपब्लिकन 42-45% पर हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 32-38% फीसदी है। यानी उनकी लोकप्रियता लगातार कम हो रही है।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m