अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में नेब्रास्का में एक रैली के दौरान यह टिप्पणी की थी कि ईरान अमेरिका के कुछ शहरों को निशाना बना सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका व्यक्त की है कि ईरान अमेरिका के कम से कम 13 शहरों पर हमला कर सकता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने अमेरिका के शहरों पर हमले की चेतावनी दी है.
इस संभावित खतरे को देखते हुए अमेरिकी संघीय सरकार ने इन संवेदनशील शहरों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं.
अमेरिका के कम से कम 13 शहरों पर ईरान हमला कर सकता है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसकी आशंका है, जिसके बाद इन शहरों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. इतना ही नहीं, ईरान की चेतावनी के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन के फेयरफोर्ड से अपने बी-2 बॉम्बर वापस बुला लिए हैं. यहां ईरान ने ड्रोन हमले की चेतावनी दी थी.
मंगलवार (6 अक्टूबर) को एक हालिया राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया कि ईरान की नजरें लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो जैसे प्रमुख अमेरिकी शहरों पर टिकी हैं और वह इन पर हमला करना चाहता है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, राजधानी वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क सिटी, ह्यूस्टन, शिकागो, अटलांटा, बोस्टन, डेनवर, मियामी, न्यू ऑरलियन्स, फीनिक्स/मैरिकोपा काउंटी, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र, सिएटल और लॉस एंजिल्स हमलों की संभावित सूची में शामिल हैं.
अमेरिका ने 2010 की एक जीएसओ रिपोर्ट के आधार पर इन शहरों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने का फैसला किया है. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका का ये 13 शहर आतंकियों की रडार पर है.
ट्रंप ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज में कहा कि उन्हें कोशिश करने दीजिए। हम अपनी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर रहे हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन शहरों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन सुरक्षा बजट बढ़ा रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

