अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को एक चौंकाने वाला आंकड़ा जारी किया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में लापरवाही से वाहन चलाने से लेकर यौन उत्पीड़न तक कई तरह के अपराधों के कारण 1.75 लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं. अमेरिका के विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि ये वीजा लगातार की जाने वाली जांच के तहत रद्द किए गए. ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है.
विदेशी नागरिकों के 1,75,000 से अधिक वीजा रद्द किए हैं, जिन्होंने अपने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया, अपराध किए, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला.
अमेरिका के विदेश विभाग के अनुसार 1.75 लाख से अधिक वीजा लगातार की जाने वाली जांच के तहत रद्द किए गए, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वीजा पाने वाले लोग इसकी शर्तों का पालन करें और अमेरिकियों के लिए खतरा न बनें. ज्यादातर वीजा कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाइयों, जैसे- हमला, नशे में गाड़ी चलाना और वित्तीय धोखाधड़ी के कारण रद्द किए गए.
अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को घोषणा की कि विदेशी नागरिकों की पहचान अपराध करने, अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हिंसा भड़काने, अमेरिकियों के साथ धोखाधड़ी करने, इमिग्रेशन सिस्टम का गलत इस्तेमाल करने या राष्ट्रीय सुरक्षा में खतरा डालने वालों के रूप में हुई है.
विदेश विभाग ने बयान में ‘बर्थ टूरिज्म’ यानी केवल बच्चे को अमेरिकी नागरिकता दिलाने के उद्देश्य से आने वालों पर भी कार्रवाई का जिक्र है. ट्रंप प्रशासन ने अमरीका में बच्चा पैदा कर उसे नागरिकता दिलाने की नीयत से आने वाले माता-पिता के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए हैं.
विदेश विभाग का कहना है कि जब किसी विदेशी नागरिक के कानूनी दर्जे को समाप्त कर देता है और उसे अवैध घोषित कर देता है, तो इसे ‘वीजा रद्दीकरण’ कहा जाता है. यह नागरिकता छिनने से अलग की बात है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


