अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में 2 बच्चों और हमलावर समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. शहर प्रशासन ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि हमलावर भी मृत पाया गया। ऐसा लग रहा है कि उसने खुद को भी गोली मारी थी. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.
गवर्नर ने घटना की पुष्टी की है. घटना के बाद संदिग्ध हमलावर की मौत की भी पुष्टि हुई है. हालांकि, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है.
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। शहर प्रशासन ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई. शहर प्रशासन ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है. शुक्रवार शाम हुई इस घटना में 2 बच्चों और हमलावर समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई.
NBC फिलाडेल्फिया की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे पुलिस को एरी शहर की पेरी स्ट्रीट पर गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर दो महिलाओं के शव मिले. पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई, तो वहां सात और लोगों के शव मिले. इनमें बच्चे भी शामिल थे. संदिग्ध हमलावर भी घर के अंदर मृत मिला.
एरी शहर प्रशासन ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि गोलीबारी का संदिग्ध हमलावर मर चुका है. प्रशासन ने यह भी कहा कि आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

