परवेज खान, शिवपुरी। शिवपुरी-कोलारस फोरलेन पर एक मोटरसाइकिल पर तीन लोगों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सबसे पीछे बैठा व्यक्ति हाथ में ड्रिप की बोतल थामे हुए है, जबकि बीच में बैठे व्यक्ति को ड्रिप लगी हुई साफ दिख रही है। बाइक तेज रफ्तार से फोरलेन पर दौड़ रही है, जिससे आसपास के वाहन भी तेजी से गुजरते दिख रहे हैं। यह दृश्य कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
READ MORE: इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत मामले में हनी ट्रैप एंगल! भोपाल की युवती हिरासत में, 70 लाख रुपये, ज्वेलरी और लग्जरी कार लेने का आरोप
आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि ड्रिप लगे मरीज को एम्बुलेंस की बजाय मोटरसाइकिल से सफर करना पड़ा? क्या जिले में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी? या फिर आर्थिक तंगी और समय की कमी के चलते परिवार को यह जोखिम भरा रास्ता चुनना पड़ा? चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, ड्रिप लगे मरीज को इस तरह खुली बाइक पर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। कंपन, धूल, प्रदूषण और अचानक ब्रेकिंग से मरीज की हालत और बिगड़ सकती है। साथ ही तीन लोगों के साथ बाइक चलाना यातायात नियमों का भी उल्लंघन है।
READ MORE: बुंदेलखंड में लोक आस्था का अनोखा नजारा! सूख रहे खेतों को बचाने उतरीं महिलाएं, सैरा नृत्य के बाद बरस पड़े इंद्रदेव
यह घटना मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को एक बार फिर उजागर करती है। दूर-दराज के इलाकों में एंबुलेंस की कमी, अच्छे अस्पतालों तक पहुंच न होना और महंगे निजी वाहनों की अनुपलब्धता कई परिवारों को मजबूर करती है कि वे अपने मरीज को इस तरह जोखिम में डालें। वीडियो वायरल होने के बाद अब यह देखना होगा कि संबंधित मरीज की क्या स्थिति है और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

