रामकुमार यादव, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। शनिवार रात करीब 15 से 20 बदमाशों ने घर में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वही अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

पढ़िए पूरी खबर
मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके का है। कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के घर में शनिवार की देर रात हथियारों से लैस बदमाश घुस गए। इनकी संख्या करीब 15 से 20 बताई जा रही है। हमले में कांग्रेस नेता के आंख में गंभीर चोटें आई हैं।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
घटना के पीछे पुरानी राजनीतिक रंजिश का एंगल भी सामने आ रहा है. फिलहाल हमले की वजह और आरोपियों की पहचान की जांच में पुलिस लगी हुई है। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाश कांग्रेस नेता को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


