गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पतंगवा में शुक्रवार को पानी से भरे एक कुएं में गिरे बैल को डायल-112 की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन से बैल की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:38 बजे डायल-112 को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गौरेला फाल्कन-1 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में तैनात आरक्षक वीरेंद्र गर्ग और चालक लुपेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू की रणनीति बनाई। रस्सियों और स्थानीय संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बैल को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस की अपील
पुलिस ने खुले कुओं पर सुरक्षा घेरा लगाने की अपील की। घटना के बाद जीपीएम पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने निजी कुओं के आसपास सुरक्षा बाड़, लोहे की रेलिंग या जाली लगाकर उन्हें सुरक्षित करें, ताकि बच्चों, आमजन और मवेशियों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

