मनोज परिहार, विदिशा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंटी नगर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां शातिर जालसाजों ने नकली सीबीआई अफसर बनकर एक रिटायर्ड बिजलीकर्मी बुजुर्ग दंपत्ति को अपना शिकार बनाया और उन्हें 25 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर कुल 69 लाख रुपये ठग लिए।

ये भी पढ़ें: SC-ST-OBC को आरक्षण तो EWS को क्यों नहीं? हाईकोर्ट का सवाल, केंद्र और प्रदेश सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बुजुर्ग दंपत्ति के अकेलेपन का फायदा उठाया और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें किसी गंभीर अपराध में शामिल होने का झूठा आरोप लगाकर डराया। ठगों का खौफ इस कदर था कि उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति को लगातार 25 दिनों तक घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया। आखिरकार, जब पीड़ित जालसाजों के चंगुल से बाहर आए, तो उन्होंने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: दुबई से 1 हफ्ते पहले लौटे IT प्रोफेशनल की सड़क हादसे में मौतः सिक्स लेन पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

डिजिटल अरेस्ट की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को दबोचने के लिए 4 विशेष टीमों का गठन किया है, जिनमें से 1 टीम को राज्य से बाहर भी रवाना किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जालसाजों के कई बैंक खातों को होल्ड करवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तार होने की संभावना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m