मनोज परिहार, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। करैयाखेड़ा स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले करीब चार महीने से युवती को परेशान कर रहा था। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। परिजनों के मुताबिक, शिकायत के बाद युवक कुछ समय तक जेल में रहा, लेकिन वापस आने के बाद उसने फिर युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: छात्राओं के WhatsApp ग्रुप में भेजा आपत्तिजनक वीडियो! शिक्षक पर लगे आरोप, ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी

कमरे में फंदे से लटकी मिली आरती 

जानकारी के मुताबिक, मृतका आरती अहिरवार, पिता रणधीर अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, करैयाखेड़ा क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के समय आरती अपने कमरे में थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दूसरे रास्ते से कमरे में पहुंचने पर आरती फंदे पर लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: अब घर भी सुरक्षित नहीं… रात के अंधेरे में युवती को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह मिली खून से लथपथ लाश 

4 महीने से आरोपी मृतिका को कर रहा था परेशान  

परिजनों का आरोप है कि एक युवक पिछले चार महीने से आरती को छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत थाने में भी की गई थी। परिजनों के मुताबिक, युवक जेल से वापस आने के बाद फिर से आरती को परेशान करने लगा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m