राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/विदिशा। अवैध नशे के कारोबार पर विदिशा पुलिस ने एक और बहुत बड़ी स्ट्राइक की है। गंजबासौदा शहर थाना पुलिस ने क्षेत्र में पैर पसार रहे ब्राउन शुगर की तस्करी और रिटेल नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 4-लेयर वाले पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत कुल 6 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी रोहित काशवानी ने आज प्रेसवार्ता कर इस पूरी बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया।
ये भी पढ़ें: खौफनाक वारदातः मोमोज कम मिलने की शिकायत पर भड़के ठेले वाले ने छात्र के ऊपर फेंका खौलता तेल, चेहरा और कान झुलसे
भोपाल से ऑपरेट होता था नेटवर्क, राजगढ़-ब्यावरा से थोक में आता था माल
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य सरगना राजा रघुवंशी है, जो मूलतः गंजबासौदा का निवासी है लेकिन पुलिस से बचने के लिए भोपाल में रहकर इस अवैध नेटवर्क को संचालित कर रहा था। आरोपी राजा रघुवंशी राजगढ़ और ब्यावरा के थोक सप्लायरों से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर खरीदता था और फिर बस, ट्रेन तथा निजी वाहनों के जरिए इसे विदिशा व गंजबासौदा तक पहुंचाता था।
विनीता संभालती थी ऑनलाइन पेमेंट, 16 लाख का माल जप्त
जांच में सामने आया कि इस सिंडिकेट में विदिशा की रहने वाली विनीता जाटव नाम की महिला भी शामिल थी, जो नशे के इस काले कारोबार के लिए ऑनलाइन पैसों का लेनदेन और खातों का मैनेजमेंट संभालती थी। इनके अलावा पुलिस ने local level पर नशा बेचने वाले छोटे पेडलर्स को भी रंगे हाथों दबोचा है।
ये भी पढ़ें: BJP प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, बोले- रीवा का असली हिस्सा मऊगंज में ही आया; विधायक संग बाइक की सवारी की
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 36 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, तस्करी में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन जप्त किए हैं। जप्त किए गए कुल मसरूका की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य थोक सप्लायरों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

