अभय मिश्रा, मऊगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मऊगंज दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देवतालाब पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष का एक अलग ही अंदाज नजर आया, जब उन्होंने अपने लग्जरी सुरक्षा काफिले को पीछे छोड़ दिया और विधायक गिरीश गौतम की बाइक पर सवार होकर आगे बढ़ गए। आगे विधायक की बाइक और पीछे कार्यकर्ताओं का लंबा काफिला देखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और गूंजते नारों से पूरी तरह सराबोर हो उठा।
ये भी पढ़ें: 3000 हजार करोड़ का लोन लेने जा रही MP सरकार, तीन चरणों में 1000-1000 का लेगी कर्ज
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, महिलाओं ने उतारी आरती
देवतालाब में विधायक गिरीश गौतम और मुदरिया में विधायक प्रदीप पटेल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रूप से आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।
लाडली बहनों से संवाद और बूथ मजबूती का मंत्र
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लाडली बहनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना के सामाजिक प्रभावों का विशेष रूप से उल्लेख किया। इसके बाद आयोजित बीजेपी कार्यसमिति की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
ये भी पढ़ें: DJ की धुन पर नाचने वाले 90% युवा होते हैं शराब के नशे में! सांसद गजेंद्र पटेल का बयान; VIDEO वायरल
“रीवा का असली हिस्सा मऊगंज में चला आया”
मऊगंज के कार्यकर्ताओं के इस अभूतपूर्व उत्साह से गदगद हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मऊगंज भले ही रीवा से अलग होकर नया जिला बना है, लेकिन यहां के कार्यकर्ताओं का यह प्यार और ऊर्जा देखकर ऐसा लगा कि रीवा का असली हिस्सा तो मऊगंज में ही चला आया है। मऊगंज के सफल दौरे और संगठनात्मक बैठकों के बाद प्रदेश अध्यक्ष रीवा के लिए रवाना हो गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

