संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में उप निरीक्षक (SI) जेपी रसीले को युवती से दुष्कर्म के आरोप में जेल हो गई है। आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर पीड़िता से दुराचार किया है। वहीं एसपी ने पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर शादी से मुकरा युवक, युवती ने लगाए शारीरिक शोषण के आरोप

आरोपी जयप्रकाश रसीले सिविल लाइन थाने में उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। लटेरी क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने उसे शादी के सपने दिखाकर उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन कुछ समय बाद शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: रतलाम में पुलिस टीम पर पथराव: महिला समेत 2 पुलिसकर्मी घायल, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

जब इस बात की शिकायत जिले के एसपी रोहित केसवानी को मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच कराई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले को तुरंत निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद एसपी ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m