बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाली जबलपुर नाका चौकी प्रभारी की वर्दी में बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो चर्चा का विषय बन गई है। वायरल रील में चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल अपनी नौकरी को लेकर चिंता जताती नजर आ रही हैं।
READ MORE: ‘चंबल के पानी में मिठास भी है और नमकीनता भी…’ सीएम की मौजूदगी में सिंधिया के बयान ने छेड़ी नई बहस
दरअसल मामला देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी का है, जहां पदस्थ एसआई प्रियंका पटेल ने कथित तौर पर चौकी परिसर में अपनी सीट पर बैठकर वर्दी में एक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। रील में लिखा गया है- “खुद की समस्या सुलझ नहीं रही और नौकरी दूसरों की समस्याएं सुलझाने वाली कर ली।”
READ MORE: Singrauli में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश में ढहा आशियाना, नींद में सोई मासूम की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इसी देहात थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक गल्ला व्यापारी के घर हथियारबंद बदमाशों ने लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था और पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
READ MORE: Damoh में ‘सेफ क्लिक 2.0’: साइबर ठगी के खिलाफ दौड़ा शहर, सांसद और विधायक ने बढ़ाया उत्साह
हालांकि, लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। साथ ही यह स्पष्ट नहीं है कि रील कब रिकॉर्ड की गई थी या वर्तमान ड्यूटी के दौरान बनाई गई थी। पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

