US से लेकर ब्रिटेन तक ने भारत में CJP के प्रदर्शन का विरोध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में प्रदर्शन किया. लंदन में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में भारतीय उच्चायोग के बाहर कांग्रेस समर्थित NSUI और इसी तरह के अन्य समूहों द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों के जवाब में प्रदर्शन किया. अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है.

एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में तिरंगा रैली को लेकर शुक्रवार को सियासी तनाव देखने को मिला. वहीं, दूसरी तरफ विदेशों में पीएम मोदी के समर्थन में प्रदर्शन और संवाद देखने को मिल रहा.

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने के लिए जुटने की अपील के बीच दिल्ली पुलिस ने करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. इनमें कॉकरोच ज जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल हैं. इन लगातार हो रहे प्रदर्शनों पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा और विरोध भी देखने को मिल रहा है.

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पीएम मोदी की नीतियों और विरोध-प्रदर्शनों के बीच भारतीय समुदाय के राष्ट्रवादी और समर्थक समूह भी उनके समर्थन में सड़कों पर उतरे हैं. लंदन में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में भारतीय उच्चायोग के बाहर कांग्रेस समर्थित NSUI और इसी तरह के अन्य समूहों द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों के जवाब में प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन में शामिल एक शख्स ने कहा ‘हम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का समर्थन करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, क्योंकि उन्हें भारत की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से चुना है और उनके पास सत्ता में बने रहने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है.

वहीं एक महिला समर्थक ने कहा ‘ये युवा नहीं समझते कि उनके कामों का क्या असर हो सकता है. भारत से बाहर बैठकर ऐसे बयान देना, जो हमारी नज़र में देश को बदनाम करते हैं. वे इसके नतीजों को नहीं समझ पा रहे हैं.

वहीं अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री मैरी मिलबेन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी का समर्थन किया और भारतीय युवाओं से देश की राजनीतिक स्थिरता के पक्ष में खड़े होने की अपील की.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m