WCL 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में पाकिस्तान चैंपियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान की टीम को टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी देने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, लेकिन आयोजकों ने इन्हें मानने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
PCB ने रखी थीं दो शर्तें
जानकारी के मुताबिक, PCB ने टीम को मैच खेलने की अनुमति देने के लिए WCL मैनेजमेंट के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी थीं। पहली शर्त थी कि अगर भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेते हैं तो PCB को कोई आपत्ति नहीं होगी।
वहीं दूसरी शर्त काफी अहम थी। PCB चाहता था कि भारतीय खिलाड़ी पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने के लिए लिखित तौर पर माफी मांगें। इसके साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हाथ मिलाने की शर्त भी रखी गई थी।
आयोजकों ने शर्तें मानने से किया इनकार
WCL के आयोजकों ने PCB की इन शर्तों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। आयोजकों का कहना है कि वे किसी टीम या खिलाड़ी पर इस तरह की शर्तें लागू नहीं कर सकते।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट से जुड़े आर्थिक मामलों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों से माफी मांगने और मैदान पर हाथ मिलाने से जुड़ी शर्तों पर बात नहीं बन सकी। इसके बाद पाकिस्तान चैंपियंस की टूर्नामेंट में भागीदारी खत्म हो गई।
पाकिस्तान के दो मैच पहले ही हो चुके थे रद्द
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 की शुरुआत 3 अक्टूबर से हुई है, लेकिन पाकिस्तान चैंपियंस अभी तक अपना एक भी मुकाबला नहीं खेल पाई है।
पाकिस्तान का पहला मैच 3 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ होना था, लेकिन टीम मैदान पर नहीं उतरी। इसके बाद 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी रद्द हो गया।
अब 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला भी नहीं खेला जाएगा। पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद यह मैच रद्द हो गया है।
भारत ने खेले दो मुकाबले
वहीं भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है। टीम को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है। टूर्नामेंट की शुरुआत में भारत की ओर से युवराज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया था।
पाकिस्तान चैंपियंस के बाहर होने के बाद अब टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस को यह मैच देखने को नहीं मिलेगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

