UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में एक तरफ धूप की तल्खी देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है. शाम के वक्त प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली. तेज आंधी और हवाओं ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया. कौशांबी समेत आसपास के जनपदों में शाम के समय तेज आंधी चली. मौसम में हुए इस बदलाव से किसान चिंता में पड़ गए हैं.
बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है. आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में भी फसल को भारी नुकसान हुआ है. आम गिरने से बागवान किसान परेशान हो गए हैं. कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल भी गिरे हैं. पोल गिरने से कई इलाकों की आपूर्ति बाधित हुई है. साथ ही आमजन भी प्रभावित हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : सपा प्रवक्ता की टिप्पणी से लोगों में नाराजगी, FIR दर्ज, संगठनों ने कहा- ब्राह्मण समाज के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
बता दें कि मौसम विभाग ने आज शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, सीतापुर, शामली, बहराइच, बागपत, श्रावस्ती, मेरठ, बलरामपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा, गाजियाबाद, सिद्धार्थनगर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बदायूं, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, फिरोजाबाद, देवरिया, गोंडा, आगरा, बुलंदशहर, बस्ती, अमरोहा, मथुरा, हापुड़, हाथरस, बिजनौर में जिले में बारिश की संभावना जताई थी.
इसके अलावा गोंडा, बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती, महाराजगंज, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर समेत आस-पास के जिलों में के लिए तेज आंधी और गरज-चमक की भी चेतावनी दी थी. अनुमान है कि 14 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो जाएगा औरप्रदेश में आसमान साफ होगा और पछुआ हवाओं के चलते तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी. जिसके बाद मई महीने के दूसरे पखवाड़े में गर्मी एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है.

