अमृतसर. आगामी त्योहारी सीजन के दौरान रेलयात्रियों के सुविधा हेतु और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे अमृतसर गोरखपुर एवं अमृतसर-छपरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा.
ट्रेन नंबर 05006/05005 अमृतसर गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (कुल 22 फेरे) लगाएगी. यह ट्रेन 18 सितंबर से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को गोरखापुर से दोपहर 14:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर (05006) अमृतसर से गोरखपुर के लिए 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी. यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05006 अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

मार्ग में यह स्पैशल ट्रेन व्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुधवल, गोंडा, बस्ती, खालीलाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. इसी तरह 05050, 05049 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (कुल 22 फेरे) लगाएगी. ट्रेन नंबर (05049) छपरा से अमृतसर के लिए 20 सितंबर से 29 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.
यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05049) छपरा से सुबह 09:55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर (05050) अमृतसर से छपरा के लिए 21 सितंबर से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी. यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05050) अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 14:00 बजे छपरा पहुंचेगी.
मार्ग में यह स्पैशल रेलगाडी ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढवल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.
- तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: बेगूसराय और भोजपुर की घटना पर सरकार को घेरा, कहा- न्याय के लिए सड़क से सदन तक लड़ेंगे
- अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर… PDA के A को आदिवासी बताने पर ओपी राजभर का निशाना, सपा सुप्रीमो पर दिया बड़ा बयान
- साइबर ठगों के निशाने पर सेना के अफसरः बीएसएफ इंस्पेक्टर का मोबाइल हैक कर उड़ाए ₹3.10 लाख
- टोल मैनेजर हत्याकांड में नया मोड़: लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट ने मचाई सनसनी, पुलिस ने बताया फर्जी
- दिल्ली में 270 किलोमीटर सड़कों की होगी मरम्मत, सरकार ने मंजूर किए 657 करोड़ रुपये
