Bengal Murshidabad Train-School Van Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। मुर्शिदाबाद में ट्रेन से स्कूल वैन की टक्कर हो गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल हादसा मुर्शिदाबाद के गोबिंदापुर रेलवे फाटक के पास हुआ। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही स्कूल वैन रेलवे फाटक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो बच्चों और एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार बच्चों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में एक साइकिल चालक भी चपेट में आया, जिसे भी चोटें लगी हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेरहामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं। दोनों ही पुलिस बल इस हादसे की जांच में जुट गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय आखिर हादसा कैसे हुआ। फिलहाल घायल बच्चों की हालत पर अस्पताल प्रशासन नजर बनाए हुए है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m