दीपक कौरव, नरसिंहपुर। सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार और युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक का संदेश देने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की कठिन यात्रा का संकल्प लेकर निकाला झारखंड का युवा अजय विश्वकर्मा, स्केटिंग के जरिए भारत की इस लंबी यात्रा पर निकले अजय विश्वकर्मा का आज नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा आगमन हुआ जहां लोगों ने अजय का स्वागत किया।  

READ MORE: “सिंहस्थ महापर्व” को लेकर सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई, धार्मिक स्थलों, मकानों और दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अजय की यात्रा के आज 1 साल 10 दिन पूरे हो चुके हैं और उनका कहना है कि जब तक 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम की यात्रा स्केटिंग के जरिए पूरी नहीं हो जाती तब तक यह यात्रा अनवरत यूं ही चलती रहेगी। अभी अजय 17 राज्यों की सीमा को पार करते हुए मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा पहुंचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सनातन के प्रति अटूट श्रद्धा और युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता लाना है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m