सुरेश परतागिरी, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति की पिटाई करके उसे कुएं में फेंक दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पढ़िए पूरी खबर
जानकारी अनुसार, वार्ड क्रमांक-07 शांतिनगर में रहने वाले दिलीप कड़ियम रिंकी कुड़ियम और रिंकी कुड़ियम नगर पालिका बीजापुर में सफ़ाई कर्मी के तौर पर कार्य कर रहें थे। कार्य के दौरान आये दिन दोनों के बीच अनबन बना रहता था।

कब और कैसे दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि रिंकी ने 5 जुलाई को कुछ युवकों के साथ मिलकर दिलीप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर घर के पास कुएं में धक्का दे दिया।

ईलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना में गंभीर रूप से घायल दिलीप को परिजनों ने जिला हॉस्पिटल बीजापुर पहुंचाया, जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे मेकाज जगदलपुर रेपर किया गया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध दर्ज कर आरोपी रिंकी कुड़ियम को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इसके साथ ही बाकी मामले में संलिप्त फरार आरोपियों की पुलिस की ओर से पतासाजी की जा रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

