दिलशाद अहमद, सूरजपुर। सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। करंजी चौकी क्षेत्र में कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजे के साथ सड़क चौड़ीकरण की मांग पर अड़े हुए हैं।


जानकारी के अनुसार, मृत महिला करंजी गांव से नावापारा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पैदल जा रही थी। इसी दौरान रेलवे साइडिंग के समीप तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते आसपास के ग्रामीण मौके पर बड़ी संख्या में पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने और सड़क का चौड़ीकरण कराने की मांग कर रहे हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

