कोंकण के शांत माने जाने वाले रत्नागिरी जिले के ग्रामीण अंचल में इस विस्फोट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जंभारी फाटा की रहने वाली रेशमा प्रमोद सुर्वे मंगलवार सुबह अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए सूखी लकड़ियां इकट्ठा करने जंगल की तरफ गई थीं। झाड़ियों के बीच उन्हें एक बंडल जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। अनजाने में जैसे ही रेशमा ने उसे हाथ में उठाया, उसमें एक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
रत्नागिरी तालुका में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने गई महिला के हाथ में देसी बम फट गया. धमाके में महिला का हाथ बुरी तरह झुलस गया. वहीं पुलिस को इलाके से 20 से 25 देसी बम मिले हैं.
महाराष्ट्र के रत्नागिरी तालुका के वटाड पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंभारी फाटा में मंगलवार (19 मई) सुबह एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. सुबह करीब 7:30 बजे जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने जंगल गई एक महिला के हाथ में अचानक देसी बम फट गया.
खून से लथपथ रेशमा को ग्रामीणों की मदद से तुरंत रत्नागिरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके के सीधे संपर्क में आने के कारण उनके बाएं हाथ की उंगलियों के चिथड़े उड़ गए थे। जिला अस्पताल के सर्जनों ने उनकी गंभीर स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए बेहतर प्लास्टिक सर्जरी और सघन इलाज के लिए उन्हें तुरंत मुंबई रेफर करने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया है।
घायल महिला की पहचान रेशमा प्रमोद सुर्वे (45) निवासी जंभारी फाटा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रेशमा रोज की तरह जंगल क्षेत्र में लकड़ियां इकट्ठा करने गई थीं. इसी दौरान उन्हें जमीन पर एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. जैसे ही उन्होंने उसे उठाने की कोशिश की, वह अचानक विस्फोट हो गया.
जांच के दौरान इलाके से 20 से 25 जिंदा देसी बम बरामद होने से पुलिस भी हैरान रह गई. इसके बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर सील कर दिया गया. बम निरोधक दस्ता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं. इस घटना के बाद पूरे जंभारी इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है.
शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि यह बम जंगली सुअरों और अन्य जानवरों का अवैध शिकार करने वाले शिकारियों ने वहां छिपाकर रखे होंगे। हालांकि, पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई और बड़ी आपराधिक या असामाजिक साजिश तो नहीं थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

