राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में नेशनल हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने बीच सड़क जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। महिला का यह हंगामा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

डायल-112 की छत पर चढ़कर काटा बवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान महिला पुलिस की डायल-112 गाड़ी की छत पर चढ़ गई और काफी देर तक हंगामा करती रही। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि महिला ने इस दौरान वहां से गुजर रही एक बस के कांच भी फोड़ दिए। सड़क पर अचानक हुए इस घटनाक्रम से आने-जाने वाले राहगीर ठिठक गए और तमाशबीन बने लोगों ने अपने मोबाइल में इस पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

मध्यप्रदेश

परिवहन विभाग की महिला इंस्पेक्टर की हथौड़े से मारकर हत्याः आरोपी दोस्त ने पेड़ से फांसी लगाकर की खुदकुशी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला के हंगामे का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर कमेंट ! तारीफ के बीच ‘चौड़ाई बढ़ गई’ वाली टिप्पणी

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि महिला को समय रहते नियंत्रित क्यों नहीं किया गया और क्या मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था? फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना की वास्तविक वजहों और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

भंडारा खाकर लौट रहे 15 बच्चे बीमार! पेड़ से तोड़कर खाया रतनजोत का जहरीला फल; अस्पताल में भर्ती

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m