Supriya Sule on Rahul Gandhi: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) गिरने के बाद से विपक्ष के हौंसले बुलंद है। विपक्ष की तमाम पार्टियों महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमण बिल को पास कराने का आरोप लगाते हुए बिल का विरोध किया। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अब एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने राहुल गांधी की तारीफ की। हालांकि तारीफ के दौरान सुप्रिया सुले भावनाओं में बह गई। सुप्रिया सुले ने कहा कि (Olympic) में ईमानदारी का ओलंपिक मेडल (Medal of Integrity) होता तो राहुल गांधी उसे जीत जाते।

महिला आरक्षण पर सुप्रिया सुल ने कहा कि यह महिलाओं के आरक्षण का बिल नहीं था बल्कि यह परिसीमन (Delimitation) से जुड़ा था। महिला आरक्षण विधेयक तो पहले ही 2003 में पारित हो चुका है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा भी इसे अधिसूचित किया जा चुका है।

इसके आगे उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यह कह रहे हैं कि जनगणना प्रक्रिया के कारण 2029 तक महिला आरक्षण लागू होने में देरी हो रही है, तो फिर उन्हें यह भी बताना चाहिए कि इस प्रक्रिया को तेज करने से उन्हें किसने रोका था। वे जनगणना पूरी कराकर 2029 तक इसे लागू कर सकते थे। सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखकर राज्य में आदिवासी लड़कियों के लापता होने के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता भी जताई है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। यह पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी दल ही विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है और हम इसका स्वागत करते हैं।

सीईओ संजीव जायसवाल मामले पर भी रखी राय

वहीं MHADA के सीईओ संजीव जायसवाल द्वारा कथित धमकी पर सुप्रिया सुले ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस को गोरेगांव के मोतीलाल नगर में स्थानीय निवासियों को धमकाते हुए नजर आए एक आईएएस अधिकारी के दुर्व्यवहार पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके सक्षम कार्यालय ने उन्हें यह वायरल वीडियो दिखाया होगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m