IND W vs NED W Women’s T20 World Cup 2026: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 210 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया है। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए है।
भारत को दोनों सलामी बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत दिलाई। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मंधाना ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 74 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का जड़ा।
वहीं शेफाली वर्मा ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 55 रन बनाए। उनकी पारी में कई आकर्षक शॉट देखने को मिले, जिससे भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ सकी।
मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष 20 रन बनाकर नाबाद लौटीं। अंतिम ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन जुटाते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
गेंदबाजी में नीदरलैंड्स की ओर से कैरोलिन डी लांगे सबसे सफल रहीं। उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं हीदर सीजर्स और मिर्थे वैन डेन राड को एक-एक विकेट मिला।
अब मैच का परिणाम नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा, जिसे जीत के लिए 20 ओवर में 210 रन बनाने होंगे। भारतीय गेंदबाज इस विशाल लक्ष्य का बचाव कर टीम को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
भारत और नीदरलैंड्स दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11
हीदर सीजर्स, फेबे मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टर्रे कालिस, रॉबिन रिजके, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग
नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11
हीदर सीजर्स, फीबी मोल्केनबोएर, बैबेट डी लीड (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेयर कैलिस, रॉबिन रिज्क, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस विलिंग, मायरथे वैन डेन रॉड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग।
यहां देख सकेंगे लाइव मैच

भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जा रहा है। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

