World Championship of Legends 2026: आज का दिन क्रिकेट फैंस के लिए एक्शन से भरपूर रहने वाला है। एशियन गेम्स के फाइनल और भारत-वेस्टइंडीज वनडे के बीच पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों का रोमांच भी देखने को मिलेगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का आगाज भी आज से हो रहा है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में भारत चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीमें आमने-सामने होंगी।

इस मुकाबले में मैदान पर मौजूदा दौर के खिलाड़ी नहीं, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके कई पूर्व दिग्गज नजर आएंगे। भारत की कमान युवराज सिंह के हाथों में होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी डेविड वार्नर करेंगे। दोनों टीमों में ऐसे कई नाम शामिल हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस लंबे समय से उत्साहित हैं।

युवराज के सामने वार्नर की चुनौती

भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिद्वंद्विता का रोमांच इस मुकाबले में भी देखने को मिलेगा। एक तरफ युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया चैंपियंस होगी, जिसमें हरभजन सिंह, इरफान पठान और युसूफ पठान जैसे जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं। दूसरी ओर डेविड वार्नर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम उतरेगी।

दिग्गजों से सजे इस मुकाबले में मैदान पर अनुभव और पुराने क्रिकेट सितारों का अंदाज देखने को मिलेगा। यही वजह है कि टूर्नामेंट के पहले मैच को लेकर फैंस में खासा उत्साह है।

कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच यह मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगा, जबकि मैच शाम 5:00 बजे शुरू होगा।

टीवी पर कहां देख पाएंगे मुकाबला?

भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। ऐसे में टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों के जरिए इस मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।

मोबाइल और ऑनलाइन कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर मुकाबला देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यानी क्रिकेट फैंस के पास इस मुकाबले को देखने के लिए टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म का विकल्प भी रहेगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

इंडिया चैंपियंस स्क्वॉड:

युवराज सिंह (कप्तान), हरभजन सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), युसूफ पठान, इरफान पठान, पीयूष चावला, अंबाती रायडू, पवन नेगी, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, वरुण आरोन, अभिमन्यु मिथुन और राहुल शर्मा।

इंडिया चैंपियंस की टीम में युवराज सिंह के साथ हरभजन सिंह, युसूफ पठान, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस स्क्वॉड:

डेविड वार्नर (कप्तान), रौब क्वीनी, जेम्स पेटिंसन, कैलम फर्ग्युसन, बेन लाफलिन, नाथन रियरडन, केन रिचर्डसन, उस्मान ख्वाजा, क्रिस लिन, बेन डंक (विकेटकीपर), नाथन कल्टर-नील, माइकल बीयर, जोनाथन वेल्स, फवाद अहमद, एंड्र्यू टाई और डी आर्की शॉर्ट।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर के अलावा उस्मान ख्वाजा, क्रिस लिन, जेम्स पेटिंसन, केन रिचर्डसन और नाथन कल्टर-नील जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

शारजाह में होने वाले इस मैच में नजरें युवराज सिंह और डेविड वार्नर पर रहेंगी। दोनों अपनी-अपनी टीमों की अगुवाई करते हुए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगे।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
3 अक्टूबरइंडिया C बनाम ऑस्ट्रेलिया Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
3 अक्टूबरपाकिस्तान C बनाम बांग्लादेश Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
4 अक्टूबरसाउथ अफ्रीका C बनाम वेस्ट इंडीज Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
4 अक्टूबरइंडिया C बनाम इंग्लैंड Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
5 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया C बनाम पाकिस्तान Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
5 अक्टूबरबांग्लादेश C बनाम इंग्लैंड Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
6 अक्टूबरइंडिया C बनाम साउथ अफ्रीका Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
6 अक्टूबरपाकिस्तान C बनाम वेस्ट इंडीज Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
7 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया C बनाम बांग्लादेश Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
7 अक्टूबरइंग्लैंड C बनाम वेस्ट इंडीज Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
9 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया C बनाम साउथ अफ्रीका Cदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
9 अक्टूबरबांग्लादेश C बनाम वेस्ट इंडीज Cदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
10 अक्टूबरइंग्लैंड C बनाम साउथ अफ्रीका Cदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
10 अक्टूबरइंडिया C बनाम पाकिस्तान Cदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
11 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया C बनाम वेस्ट इंडीज Cदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
11 अक्टूबरइंडिया C बनाम बांग्लादेश Cदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
12 अक्टूबरपाकिस्तान C बनाम साउथ अफ्रीका Cदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
13 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया C बनाम इंग्लैंड Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
13 अक्टूबरइंडिया C बनाम वेस्ट इंडीज Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
14 अक्टूबरइंग्लैंड C बनाम पाकिस्तान Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
14 अक्टूबरबांग्लादेश C बनाम साउथ अफ्रीका Cशारजाह क्रिकेट स्टेडियम
16 अक्टूबरसेमीफाइनल-1शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
16 अक्टूबरसेमीफाइनल-2शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
18 अक्टूबरफाइनल—

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H