महाराष्ट्र साइबर सेल ने मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह को पूछताछ के लिए चौथी बार नया समन भेजा है. हनी सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक परफॉर्मेंस के दौरान आपत्तिजनक बात कही थी. इस बार पेश न होने पर मामला और गंभीर हो सकता है. हनी सिंह को इस मामले को लेकर 3 बार समन भेज गया, लेकिन वो पेश नहीं हुए. उन्हें 16 अक्टूबर 2026 को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है.

हनी सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं. एक बार फिर से उन्हें समन जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

महाराष्ट्र साइबर विभाग की तरफ से हनी सिंह को चौथी बार समन भेज गया. इससे पहले वो तीन समन पर पेश नहीं हो पाए. अगर इस बार भी ऐसा होता है तो उनकी मुश्किलें बहुत ही ज्यादा बढ़ सकती है. उनके खिलाफ LOC जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए समन भेजा है.

महाराष्ट्र साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह को पूछताछ के लिए 16 अक्टूबर को बुलाया गया है. अब महाराष्ट्र साइबर विभाग एक्शन की तैयारी में है. अगर वो इस बार भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी हो सकता है.

यह मामला दिल्ली में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. उसके बाद ही उनके खिलाफ शिकायत हुई थी. हनी को 3 बार समन जारी हुआ. विदेश में होने का हवाला देकर उन्होंने मोहलत की मांग की थी. अब उन्हें एक और मौका दिया गया है. ऐसे में उनकी अगली पेशी और जांच एजेंसी के फैसले पर सबकी नजर है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m