कैथल में पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में चल रहे 16 दिवसीय योग शिविर में डॉ. संजय ने योग और प्राणायाम के लाभ बताए। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होगा।
राकेश कथूरिया, कैथल। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वाधान में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान जिला कैथल द्वारा संचालित सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर व ध्यान शिविर के 16वें दिन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हरिद्वार से आए स्वामी रामदेव जी महाराज के प्रतिनिधि डॉ. संजय, भारत स्वाभिमान हरियाणा प्रभारी ईश आर्य, डॉ. राम कीर्ति गर्ग और डॉ. अभिलाषा जैन ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में साधक सम्मिलित हुए और योग के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और एकाग्रता प्रदान करने में सहायक है।
योग से शरीर में आती ऊर्जा
डॉ. संजय और ईश आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारत पहले भी विश्व गुरु था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा। उन्होंने बताया कि स्वामी रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज दुनिया के 200 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बाह्य प्राणायाम के लाभ बताते हुए कहा कि इससे शरीर का वात, पित्त और कफ संतुलित होता है, जिससे दिन भर ऊर्जा बनी रहती है और थकान नहीं होती। उन्होंने कहा कि योग का पहले विरोध हुआ, लेकिन अब हर व्यक्ति इसे अपना रहा है। अंत में लोगों ने इसे न केवल अपनाया है, बल्कि वे योग के प्रति पूरी तरह समर्पित भी हो गए हैं।
21 जून को बड़ा योग महोत्सव
डॉ. राम कीर्ति गर्ग और डॉ. अभिलाषा जैन ने योग और संतुलित खान-पान को स्वास्थ्य का आधार बताया। शिविर संयोजक रामचरण ने घोषणा की कि 21 जून 2026 को हुड्डा सेक्टर 20 पार्क में भव्य अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव मनाया जाएगा। इस आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। युवा भारत प्रभारी अनिल आर्य और मनोज सिंगला ने बताया कि महोत्सव में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 500 टी-शर्ट बांटी जाएंगी। शिविर के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान बदन सिंह आर्य, वीरभान कौशिक, मास्टर हरदीप, प्रेम जांगड़ा और सतपाल गुप्ता समेत सैकड़ों साधक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अनुष्ठान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
- कैथल में 8.75 लाख की साइबर ठगी: विदेशी महिला बनकर फंसाया, 2 नाइजीरियन समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- मोतिहारी में स्टंटबाजी पड़ी भारी: वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
- लड़की से मुलाकात को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी, दो अस्पताल में भर्ती, 2 पुलिस की गिरफ्त में और एक फरार
- दिनदहाड़े एक और लूट: नकाबपोश लूटेरों ने युवती के हाथ से झपटा रुपयों से भरा बैग, बैंक से पैसे निकालकर लौटते समय बनाया निशाना
- खेलो मेवात 2025-26: विजेता खिलाड़ियों और पंचायतों को सम्मान, फिरोजपुर नमक पंचायत को मिला 5 लाख का पुरस्कार

