बलरामपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलरामपुर दौरे पर थे. शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के पावन अवसर पर उन्होंने तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. जिसके बाद उन्होंने मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ परिसर में विराट किसान मेले का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए.

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘शिक्षा की उड़ान’ पहल के अंतर्गत स्टडी टेबल और आशीर्वाद-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं को ट्रैक सूट एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें : ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ तक, योगी ने बताया कैसे बदल रही UP की नारी शक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी सहित आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. वहीं मंदिर परिसर में किसान मेले के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि किसानों के सशक्तीकरण, कृषि के आधुनिकीकरण और अन्न उत्पादन में सतत वृद्धि के संकल्पों के साथ डबल इंजन सरकार अन्नदाताओं की समृद्धि एवं उत्तर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए निरंतर क्रियाशील है.