लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के काफिलों में चल रही अनावश्यक गाड़ियों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी फ्लीट में भी 50 प्रतिशत कटौती का फैसला लिया है। उच्चस्तरीय बैठक में योगी ने साफ कहा कि ईंधन बचत और संसाधनों के सीमित उपयोग को सरकार प्राथमिकता बनाएगी। साथ ही ‘नो व्हीकल डे’, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
PM की अपील से जुड़ने का CM ने किया आह्वान
सीएम योगी ने विभाग के प्रमुख सचिव, एसीएस के साथ मंथन किया। PM की अपील से जुड़ने का CM ने आह्वान किया। ईंधन खपत कम करने, सोना खरीद से बचने की अपील किया। सीएम ने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, CM और मंत्रियों की फ्लीट में 50% कटौती के निर्देश दिए।काफिले से अनावश्यक वाहन हटाने को कहा गया। वर्क फ्रॉम होम संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही मेट्रो,PNG,पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अधिक उपयोग की अपील किया। सरकारी बैठकों और सेमिनारों को वर्चुअल करने के निर्देश दिए।
READ MORE: बहराइच रिश्तों का कत्ल, पिता ने नाबालिग बेटी को उतारा मौत के घाट, इस बात से था नाराज
सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे
सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने की अपील किया। विद्युत बचत और सजावटी लाइट कम इस्तेमाल की सलाह दिया। विदेश यात्राओं और विदेशी उत्पादों में संयम की अपील किया। ODOP और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दें। कम तेल वाले भोजन और नेचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहन दिया। PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

