लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है. जिसमें उन्होंने वर्षा ऋतु का जिक्र किया है. साथ ही इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली घटनाओं समेत ओलावृष्टि, जल स्तर बढ़ने समेत कई बातों का उल्लेख किया है. साथ ही कहा है कि सरकार ने इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, फिर भी आप सभी सतर्क और सजग रहें. सीएम ने प्रदेशवासियों से पांच अपील की है.
योगी ने लिखा ‘मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, प्रकृति का प्रत्येक परिवर्तन जीवन का जमा संदेश लेकर आता है. वर्षा ऋतु नवसृजन, संवर्धन और समृद्धि का आगमन है. उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश हैं. हमारे अन्नदाताओं का श्रम ही प्रदेश और देश की खाद्य सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार है. वर्षा की पहली फुहार की सुगंध हमारे अन्नदाताओं के जीवन में नव-ऊर्जा का सृजन करेगी. वर्षा ऋतु के साथ चातुर्मास का पावन काल भी आरंभ होता है. यह काल हमें प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व, संभम, संवेदनशीलता और संतुलित जीवन का संदेश देता है.’
इसे भी पढ़ें : UP Weather Today : लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत इन जिलों में हाई होगा टेम्प्रेचर, पूर्वी क्षेत्रों में बारिश के आसार
सीएम ने आगे लिखा कि ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः अर्थात यह भूमि हमारी माता है और हम इस भूमि के पुत्र हैं. अतः यह समय प्रकृति का स्वागत करने के साथ-साथ धरती मां के प्रति अपने दामित्वों का निर्वहन करने का भी है. मैं समस्त प्रदेशवासियों से पाच आग्रह करना चाहता हूं-
पहला- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें.’
दूसरा- जल है तो कल है, इस भाव के साथ जनभागीदारी के माध्यम से तालाबों, पोखरों, अमृत सरोवरों, कुओं और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता के साथ-साथ घर, विद्यालम, ग्राम पंचामत और संस्थानों में वर्षा जल संचयन को जन अभियान बनाएं.
तीसरा- प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जैविक खेती को बढ़ावा दें. इससे हमारा परिवार, समाज और प्रदेश स्वस्थ होगा और समृद्ध एवं टिकाऊ कृषि व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.
चौथा- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए बरसात के मौसम में स्वच्छता बनाए रखें और जललनित और संक्रामक रोगों से बचाव के लिए सावधानी बरतें.
पांचवां- आसपास जल जमाव न होने दें, कूड़े का ढेर न लगने दें. नालियां प्लास्टिक से जाम न हों, इसका विशेष ध्यान रखें.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 22 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
वर्षा के समय आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी होती है, अतः उस समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पेड़ों के नीचे खड़े न हों. कई बार अतिवृष्टि के कारण नदियों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है. अतः इस दौरान नदियों और जलाशयों में खान करते समय विशेष सावधानी बरतें. सरकार ने इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, फिर भी आप सभी सतर्क एवं सजग रहें. आप सभी का सहयोग ही हमारे प्रयासों को सार्थक करेगा.

