वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। बिलासपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि पुराने पैसों के विवाद को लेकर युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा।

फोन कर युवक को बुलाया, फिर हुआ विवाद
पीड़ित के मुताबिक, 26 अगस्त की रात सन्नी बंजारे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोल बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान विनित श्रीवास ने फोन कर उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही विनित श्रीवास और किशन ध्रुव ने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू कर दिया। सन्नी का आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हाथ-मुक्का, लाठी और बेल्ट से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में दोनों युवक उसे लाठी और बेल्ट से पीटते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में उसके सिर और दोनों हाथों में चोट आई है।

पति को बचाने पहुंची पत्नी से भी मारपीट
पति को बचाने के लिए पत्नी भगवती बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला के दोनों हाथ और बाएं गाल में चोट आई है।
पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकंडा पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


