शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज और दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां अपनी गर्लफ्रेंड के सामने लग्जरी लाइफस्टाइल का रौब जमाने और उसे इम्प्रेस करने के लिए एक युवक कार चोर बन गया। आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों से महंगी गाड़ियां चुराता था और उनमें घूमकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करता था। बागसेवनिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व मकान मालिक की कार पर साफ किया था हाथ

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनील मीणा और शिवम मेहरा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सेंचुरी अपार्टमेंट से अपने पूर्व मकान मालिक की कार चुराई थी। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि वह गर्लफ्रेंड के सामने खुद को बेहद अमीर (रईस) दिखाना चाहता था। इसी रईसी का दिखावा करने के लिए वह अपने साथी के साथ मिलकर कारें चुराता था, उनमें शहर भर में घूमता था और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और रील्स बनाकर अपलोड करता था।

चलती बाइक पर ‘रोमांस’! गोद में लड़की को बिठाकर युवक ने दौड़ाई गाड़ी, बेशर्मी की हदें की पार, Video Viral

संदिग्ध कार देखकर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बागसेवनिया पुलिस टीम इलाके में रात्रि गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार नजर आई। जब पुलिस ने कार को रोककर पूछताछ की, तो आरोपी घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर कार चोरी का पूरा सच सामने आ गया।

दो कारें जब्त, आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

बागसेवनिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दोनों कारें जब्त कर ली हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे शहर में हुई अन्य वाहन चोरी और अपराधों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही, दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

थाना परिसर में युवती ने खाया जहर, हालत नाजुक; थाना प्रभारी और टीआई पर गंभीर आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m