चंकी बाजपेयी, इंदौर। एमपी के इंदौर में एक परिवार ने विवाद में अपने ही घर का चिराग बुझा दिया। माता-पिता समेत 5 लोगों पर बेटे की हत्या करने और उसमें शामिल होने का आरोप गई। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने झूठी कहानी बनाकर सारा दोष मृतक की पत्नी पर लगा दिया। लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, सूर्य देव नगर के द्वारकापुरी निवासी हरीश के भाई प्रदुमन ने उसकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे। इसी को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। जब हरीश इस बारे में बात करने पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान प्रदुमन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। ज्यादा खून बहने से हरीश की मौत हो गई।
घटना के बाद प्रद्युमन की पत्नी ने सबूत छिपाने के लिए कमरे में लगे खून के धब्बे साफ किए थे। वहीं अपराध छिपाने में मां, पिता और बहन ने भी सहयोग किया था। हत्या के बाद परिवार वालों ने झूठी कहानी गढ़ी और मृतक की पत्नी पर ही आरोप लगा दिए। उन्होंने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद हरीश ने खुद को चाकू मारकर हत्या कर ली।
इंदौर डीसीपी सुनील मेहता ने बताया कि मृतक हरीश के भाई प्रदुमन, बहु पूजा, मां पुष्पा उम्र 45 वर्ष, पिता नरेंद्र शितोले 52 वर्षीय और बहन दिक्षा को आरोपी बनाया गया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

