हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। एरोड्रम थाना क्षेत्र में गुंडों से विवाद के बाद अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे एक युवक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और देर रात पुलिस कमिश्नर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी (TI) समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
यह है पूरा घटनाक्रम
दरअसल पंकज चौबे नामक एक व्यक्ति का कुछ स्थानीय गुंडों के साथ विवाद हो गया था। इस मामले की शिकायत दर्ज कराने और न्याय की गुहार लगाने के लिए वह देर रात एरोड्रम थाने पहुंचा था। आरोप है कि मदद मांगने के बजाय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने पंकज चौबे के साथ अभद्रता की और उसके साथ मारपीट कर डाली। थाने में युवक के साथ मारपीट की सूचना जैसे ही बाहर फैली, स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैल गया। इसके बाद देर रात भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक और बड़ी संख्या में लोग एरोड्रम थाने पहुंच गए और पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया।
MP Weather Update: एमपी के पूर्वी संभागों में आज भी आंधी-बारिश की चेतावनी; रीवा-सीधी
कमिश्नर की सख्त कार्रवाई: टीआई सहित 6 सस्पेंड
मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तुरंत प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता और लापरवाही प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद देर रात ही बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। निलंबित किए गए कर्मी: एरोड्रम थाना प्रभारी, एक सब-इंस्पेक्टर (SI) और आरक्षकों सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन परिस्थितियों में शिकायतकर्ता के साथ थाने के भीतर इस तरह का अमानवीय बर्ताव किया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

