रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का चुनाव भी हाईटेक होने के साथ ही बेहद हाईप्रोफाइल और खर्चीला हो गया. चर्चा है कि चुनाव का खर्च करोड़ों के पार पहुंचा गया है. अध्यक्ष बनने के लिए प्रत्याशी हर तरह के पैंतरे अपना रहे हैं. इसी बीच एक शिकायत कांग्रेस चुनाव कमेटी तक पहुंच गई. शिकायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक और शैलेंद्र बंजारे के खिलाफ हुई थी. प्रतायशियों पर आरोप था कि पैसे देकर वोट खरीदे जा रहे हैं. इसके लिए पीआर एजेंसियों को लगाया गया.
आरोप पर चुनाव कमेटी की ओर से दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया. जवाब मिलने तक दोनों प्रत्याशियों के नामांकन को होल्ड कर दिया गया. दोनों प्रत्याशियों की ओर से जवाब मिलने के बाद नामांकन को होल्ड से अनहोल्ड कर दिया गया है. साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी कमेटी की ओर से दी गई है. कमेटी की ओर से कहा गया है कि आगे ऐसी कोई शिकायत आएगी तो नामांकन रद्द कर दिया जाएगा.

इस मामले में प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक ने कहा, चुनाव कमेटी ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. पैसे देकर सदस्य बनाने के आरोपों से इनकार किया है. उनके जवाब के बाद चुनाव कमेटी ने उनका नामांकन फिर से शुरू कर दिया है. वहीं प्रत्याशी शैलेंद्र बंजारे ने कहा, नोटिस का जवाब देने के बाद नामांकन अनहोल्ड हो गया है. कमेटी की ओर से चेतावनी दी गई है कि आगे ऐसी कोई शिकायत आएगी तो नामांकन रद्द कर दिया जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



