प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में टंगिया मारकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर सूर्यवंशी का करीब एक साल पहले मोबाइल फोन के जरिए बाजार कुर्रीडीह की रहने वाली एक महिला से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे के करीब आ गए।

पति ने रंगे हाथ पकड़ा

बुधवार को शंकर सूर्यवंशी अपनी महिला मित्र से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा। रात में वह महिला के घर पर ही था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने टंगिया से सूर्यवंशी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

narayana

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m