शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी से लगे नवा रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार कार पर युवकों का जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। रील बनाने के चक्कर में युवकों ने न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।

बताया जा रहा है कि युवकों ने व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार कार के साथ खतरनाक करतब दिखाए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी नवा रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी और रील बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके ऐसे मामलों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m