शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के युवा मेट्रो में नाच, गाना और मस्ती करते नजर आये। युवाओं ने मेट्रो को पार्टी के लिए बुक करवाया था। सेंट्रल इंडिया में पहली बार चलती मेट्रो के अंदर हुए ‘मेट्रो मूव्स’ ने साबित कर दिया कि भोपाल अब सिर्फ झीलों का शहर नहीं, बल्कि यूथ वाइब्स की नई राजधानी भी बन रहा है।

चलती ट्रेन के अंदर युवा गानों पर झूमते नजर आए

मेट्रो स्टेशन पर पहुंचते ही युवाओं का जोश देखने लायक था, किसी ने दोस्तों के साथ सेल्फी ली, कोई रील शूट करता नजर आया तो कोई अपनी पार्टी गैंग के साथ एंट्री मोमेंट कैप्चर कर रहा था। स्पोर्टी और ट्रेंडी आउटफिट्स में पहुंचे युवाओं ने माहौल को शुरू से ही हाई-एनर्जी बना दिया। जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी, डीजे ने पहला ट्रैक प्ले किया और फिर जो हुआ वह भोपाल मेट्रो के इतिहास में पहली बार देखने को मिला, चलती ट्रेन के अंदर युवा गानों पर झूमते नजर आए।

निर्धारित शुल्क चुकाकर मेट्रो का पूरा एक कोच बुक

भोपाल मेट्रो को पैसेंजर नहीं मिल रहे हैं। घाटे से खुद को उभारने के लिए मेट्रो प्रबंधन ने फैसला लिया था कि अब मेट्रो के अंदर प्री वेडिंग समेत आप पार्टी कर सकते हैं जिसके लिए मात्र 7000 से मेट्रो के कोच को बुक करे सकते हैं। इस अनूठे आइडिया को हकीकत में बदलने के लिए शहर के 50 लोगों के एक समूह ने 7,000 रुपये का निर्धारित शुल्क चुकाकर मेट्रो का पूरा एक कोच बुक किया था।

भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी पर भड़की NSUI: व्यापमं चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन, कर्मचारी चयन मंडल के संयुक्त परीक्षा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m