धनेश, रेवाड़ी। करनावास स्थित यस रेजीडेन्सी होटल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की हरियाणा इकाई की प्रदेश संगठन बैठक गौरवपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

बैठक में विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नागेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे।

सामाजिक जागरूकता पर विस्तृत चर्चा


बैठक में क्षत्रिय समाज की एकता, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय महामंत्री नगेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि क्षत्रिय समाज सदैव राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है.

और आज आवश्यकता है कि समाज संगठित होकर नई पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़े।


उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि हरियाणा के प्रत्येक जिले, ब्लॉक और गांव स्तर तक संगठन की मजबूत इकाइयों का गठन शीघ्र किया जाए, ताकि समाज की आवाज को और अधिक मजबूती मिल सके।


राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट केवल एक संगठन नहीं, बल्कि क्षत्रिय समाज की अस्मिता, सम्मान और सामाजिक चेतना का प्रतीक है।

संगठन नशामुक्ति अभियान, दहेज प्रथा उन्मूलन, संस्कारित शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के मार्गदर्शन तथा समाजहित के कार्यों को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। आज समय की मांग है कि समाज आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो और सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में नई मिसाल कायम करे।

उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा, संस्कार और स्वाभिमान के मार्ग पर कार्य कर रहा है।


महिला प्रभारी हेमलता तंवर ने कहा कि क्षत्राणी शक्ति सदैव समाज की प्रेरणा रही है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित, जागरूक और सशक्त महिलाएं ही मजबूत समाज की नींव होती हैं।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और क्षत्रिय समाज के सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


बैठक में ममता राजपूत जिला अध्यक्ष भिवानी, रविता तवर , करण सिंह चौहान जिला अध्यक्ष रेवाडी, उदय सिंह चौहान जिला संरक्षक , बिशन सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, महिपाल सिंह प्रदेश संघटन मंत्री, कैप्टन सत्य नारायण प्रदेश संघटन मंत्री, नरेंद्र सिंह चौहान प्रदेश सचिव, सत्य पाल सिंह तँवर जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़, महेश पाल सिंह तँवर जिला महा सचिव, ओम तँवर जिला संघटन मंत्री, मोनू राजपूत जिला उपाध्यक्ष, राजबीर सिंह जिला उपाध्यक्ष रेवाडी, भीम सिंह चौहान जिला सचिव, रूपेश चौहान जिला उपाध्यक्ष, रोतान सिंह सरपंच, मनोज राजपूत प्रदेश सह सचिव, मा. होशियार सिंह चौहान, ओम सिंह तँवर, उदय पाल चौहान, शिम्भू सिंह चौहान, करतार सिंह चौहान, यस पाल सिंह चौहान, आदि गणमान्य संगठन पदाधिकारी एवं समाज सेवी उपस्थित रहे।