पाकिस्तान में पेट्रोलियम लेवी के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी ने देशव्यापी प्रदर्शन किया. पाकिस्तान में पेट्रोलियम लेवी को लेकर सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है. सरकार की टैक्स नीति पर जमकर विरोध जताया जा रहा है. कराची और लाहौर समेत कई शहरों में जमात-ए-इस्लामी ने सरकार के खिलाफ रैलियां निकालीं. पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए नए टैक्स को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो गया है.
हजारों लोग सड़कों पर उतरते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को लेवी खत्म करने की चेतावनी दी और मांग नहीं माने जाने पर हाईवे जाम करने का ऐलान किया.
कराची में, प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों पर मार्च किया और शहर की अहम सड़कों को जाम कर दिया, जिससे ट्रैफिक और व्यापारिक गतिविधियों में रुकावट आई. लाहौर की रैली को संबोधित करते हुए, जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख हाफिज नईम-उर-रहमान ने सरकार की टैक्स नीतियों की निंदा की और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ व उनकी कैबिनेट को कड़ी चेतावनी दी.
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को देश के कई शहरों में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनों की अगुवाई धार्मिक-राजनीतिक संगठन जमात-ए-इस्लामी ने की. जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख हाफिज नईम-उर-रहमान ने सरकार को चेतावनी दी कि पेट्रोलियम लेवी को खत्म करना होगा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

जमात-ए-इस्लामी का आरोप है कि इस टैक्स का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और महंगाई के बीच जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है. लाहौर में भी बड़ी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों पर मार्च किया और शहर की अहम सड़कों को जाम कर दिया, जिससे ट्रैफिक और व्यापारिक गतिविधियों में रुकावट आई.
रहमान ने IMF का हवाला देकर टैक्स को सही ठहराने की कोशिश पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि आम लोगों और छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना स्वीकार नहीं किया जाएगा.
पाकिस्तान सरकार पेट्रोल, डीजल और केरोसिन जैसे पेट्रोलियम उत्पादों पर पेट्रोलियम डेवलपमेंट लेवी (PDL) लगाती है. यह सरकार के लिए राजस्व जुटाने का एक महत्वपूर्ण जरिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


