बटाला। पंजाब के बटाला में कादियां राजपूतां गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग काफी डरे हुए नजर आए। अचानक हुए इस हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक सरपंच गुरविंदर सिंह पर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। इस दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। जहां उनका ईलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने अचानक गोलिया चलानी शुरू कर दी जिसके बाद आप सरपंच को संभालने का मौका नहीं मिला और वह घायल हो गए। इस घटना से आप सरपंच और उनके घरवालों में डर का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगो से पूछताछ के अलावा अन्य सुराग जानने की कोशिश की जा रही है।
- संकट के बीच डीजल चोरी: रेल इंजन का लॉक तोड़कर सैकड़ों लीटर Diesel पर हाथ साफ, हरकत में RPF
- CG News : कांग्रेस नेता समेत तीन लोग गिरफ्तार, महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप
- बिना डिग्री के चल रहा था अवैध अस्पताल, छापेमारी के दौरान भागा फर्जी डॉक्टर, क्लिनिक सील
- पानीपत में एसपी का औचक निरीक्षण, नाकाबंदी व्यवस्था देख नाराजगी, थाना प्रभारी को फटकार
- बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा- 21वीं सदी में भी अंधेरे में गुजर रही जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित

