अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंडरिया स्थित एक ढाबे का बताया जा रहा है, जहां देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा और उनके साथियों की जिले के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले।
ये भी पढ़ें : उज्जैन में बड़ी कार्रवाई: शनि मंदिर के पास बोलेरो से मिला नोटों से भरा काला बैग, गिनती सुन उड़ जाएंगे होश!
प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का सीधी आगमन हुआ था। कार्यक्रम के समापन के बाद देर रात युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ मंडरिया स्थित सिंघम ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान ढाबे पर पहले से मौजूद इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश से उनका सामना हो गया।
ये भी पढ़ें : 108 एंबुलेंस खुद हुई ‘बीमार’, रास्ते में राहगीरों से लगवा रही धक्का, भगवान भरोसे मरीजों की जान
आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
चश्मदीदों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वीडियो में युवा मोर्चा के नेता उनके साथी मिलकर हिस्ट्रीशीटर की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। ढाबे के भीतर करीब आधे घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा और मारपीट चलती रही जिससे वहां मौजूद अन्य ग्राहकों में डर का माहौल बन गया।

