देहरादून. रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत पर 100% टैरिफ की धमकी दी है. जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि सरकार इन सवालों का जवाब दे.

इसे भी पढ़ें- रुड़की की मां-बेटी को मिला इंसाफ: गैंगरेप के 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की सख्त टिप्पणी, उम्रकैद

गणेश गोदियाल ने कहा कि “तू इधर-उधर की न बात कर, यह बता कि कारवां क्यों लुटा? मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है.” मुद्दा यह नहीं कि अमेरिका के राष्ट्रपति भारत आए या नहीं. असली मुद्दा भारत की संप्रभुता का है. भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू आउट ऑफ कंट्रोल? उत्तराखंड में 550 के पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे के अंदर चपेट में आए 24 लोग

आगे गणेश गोदियाल ने ये भी कहा कि शब्दों के फेर में मुख्य मुद्दे से भटकना, जनता के सवालों से ध्यान हटाने की कोशिश है.
हमारा स्पष्ट कहना है जनता के मुद्दे प्राथमिकता से उठाए जाएं और सरकार इन सवालों का जवाब दे.