अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। कोटर थाना क्षेत्र के अबेर-लखनवाह मार्ग पर झाड़ियों के बीच 14 साल की बच्ची का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। बच्ची अबेर गांव की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही टीआई समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: चलती बाइक पर ‘रोमांस’! गोद में लड़की को बिठाकर युवक ने दौड़ाई गाड़ी, बेशर्मी की हदें की पार, Video Viral
परिजनों के अनुसार बच्ची रविवार की सुबह 5 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। अबेर बस स्टैंड से लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची का शव पड़ा देखा गया।
यह भी पढ़ें: जादू-टोना के शक में चाचा की हत्या, खेत में मिला खून से सना शव, फैली सनसनी
शव की स्थिति को देखते हुए सतना से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मौके पर परिजनों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। परिजनों का जहां रो रो कर बुरा हाल है तो वही घटना को ले कर ग्रामीणों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


