दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक अनोखी और राहत भरी खबर सामने आई है। करेली थाना क्षेत्र के सगौरिया गांव स्थित जैन मंदिर में हुई 200 साल पुरानी बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद जब करेली की सड़कों पर घुमाया गया, तो चोर खुद ही “चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे लगाते दिखे।
CCTV तोड़कर दिया था चोरी को अंजाम
घटना 22 जुलाई की है, जब सगौरिया के प्राचीन जैन मंदिर से भगवान की 18 बहुमूल्य मूर्तियां चोरी हो गई थीं। वारदात को अंजाम देने वाले चोर बेहद शातिर थे। उन्होंने मंदिर में दाखिल होते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था। हालांकि, कैमरों में चोरी से पहले के कुछ पल कैद हो गए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई।
इंदौर के 7 वर्षीय अनघ चित्तौड़ा ने फिर रचा इतिहास: 10 मिनट में 50 वेद-मंत्र बोलकर बनाया तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
पुराने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिली सफलता
करेली पुलिस ने घटना के आसपास के दिनों के सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग्स खंगाली, जिससे कुछ संदिग्धों की पहचान हुई। संदिग्धों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने न केवल सगौरिया जैन मंदिर, बल्कि दो अन्य धार्मिक स्थलों में भी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, यह गैंग विशेष रूप से धार्मिक स्थलों को ही अपना निशाना बनाता था।
2 मूर्तियां बरामद, डर के मारे बाकी नदियां में फेंकी
पुलिस ने आरोपियों के पास से जैन मंदिर से चोरी गई 18 में से 2 प्राचीन मूर्तियां बरामद कर ली हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि पुलिस की बढ़ती दबिश और पकड़े जाने के डर से उन्होंने बाकी मूर्तियों को गाडरवारा की शक्कर नदी में फेंक दिया था। पुलिस अब नदी से अन्य मूर्तियों को तलाशने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, करेली थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
हाजिरी का ‘हाईटेक’ संकट: मोबाइल नेटवर्क के लिए पेड़ पर चढ़ने को मजबूर महिला एएनएम, वीडियो वायरल

मोबाइल कोर्ट का कड़ा रूख: नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी समेत 34 वाहनों का कटा चालान
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


