परवेज खान, शिवपुरी। शहर के ग्वालियर बायपास पर शुक्रवार को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) प्राची शर्मा उपाध्याय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 34 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पालिका अध्यक्ष के वाहन पर भी लगा जुर्माना

इस मोबाइल कोर्ट की सबसे खास बात यह रही कि कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रभाव या रसूख को तवज्जो नहीं दी गई। चेकिंग के दौरान जब गुना नगर पालिका अध्यक्ष का वाहन नियम तोड़ते पाया गया, तो उसका भी बिना किसी रियायत के चालान काटा गया।

हाजिरी का ‘हाईटेक’ संकट: मोबाइल नेटवर्क के लिए पेड़ पर चढ़ने को मजबूर महिला एएनएम, वीडियो वायरल

इन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

मोबाइल कोर्ट द्वारा चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान में विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:। टू-व्हीलर पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) बैठाकर वाहन चलाना। गाड़ियों के शीशों पर अवैध रूप से काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाना। चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग करना। नंबर प्लेट पर नियमानुसार नंबर दर्ज करने के बजाय पदनाम लिखवाना। बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़कों पर दौड़ाना। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना (अंडर-एज ड्राइविंग)। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के मोबाइल कोर्ट और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m