शब्बीर अहमद, भोपाल। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ISI के 9 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से 3 मध्य प्रदेश के कमगढ़ और डबरा के रहने वाले हैं। दिल्ली को दहलाने की साजिश कर रहे थे। उन्होंने कुछ जगहों की फोटो पाकिस्तान भी भेजी थीं।
यह भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर महिला से 4 साल तक दरिंदगी, नाबालिग बेटी पर भी डाली बुरी नजर, कर्मचारी पर FIR
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ने वाले आरोपियों में से टीकमगढ़ का अनमोल राय, ग्वालियर के डबरा का राजवीर और विवेक बंजारा शामिल हैं। अनमोल राय, राजवीर, विवेक बंजारा गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। तीनों को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया है। तीनों दिल्ली में मजदूरी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जेंटलमैन’ चोरों का भंडाफोड़ः ट्रेन में यात्रियों को बनाते थे निशाना, मेहंदी रचाकर सफर करने वाली महिलाएं होती थी टारगेट
पुलिस को आरोपियों से संदिग्ध ई मेल मिले हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई संदिग्ध नंबर मिले जिस पर ऑडियो और वीडियो कॉल हुई है। संदिग्ध मेल में यह भी खुलासा हुआ कि कई खास स्थानों की तस्वीरें पाकिस्तान भेजी गई थीं। आरोपियों के टारगेट पर दिल्ली का एक प्रसिद्ध मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप था। सभी गिरफ्तार आरोपी शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। बता दें कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान में बैठकर मॉड्यूल संचालित कर रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

