UP IPS Transfers: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार रामपुर और ललितपुर के पुलिस अधीक्षकों समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रामपुर और ललितपुर के एसपी बदले

तबादला सूची के अनुसार अनिल कुमार सिंह (एसपीएस-2015) को पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, रामपुर बनाया गया है।

गोपाल कृष्ण चौधरी (आरआर-2016) को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद से हटाकर सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

READ MORE: ‘हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है…’, बिजनौर में गरजे CM योगी, कहा- हमारी सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त बनाया

मोहम्मद मुस्ताक (आरआर-2016) को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

वहीं सोमेन्द्र मीना (आरआर-2017), जो अब तक पुलिस अधीक्षक, रामपुर के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

READ MORE: ‘गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से समाज को बांट रहे’, बीजेपी सांसद की लोगों से सतर्क रहने की अपील

इसके अलावा संजीव कुमार बाजपेई (एसपीएस-2018) को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।